सहरसा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को सहरसा के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी रखने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतने पर जोर दिया, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
सहरसा पुलिस ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।
0 Comments