Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, सेवा ज्योति यात्रा के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन



सहरसा।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहरसा द्वारा गुरुवार को पटेल मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प के तहत आयोजित लाइव वर्चुअल कार्यक्रम को लोगों ने सुना।

सभा में विधान पार्षद एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री शीला पंडित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. आलोक रंजन, नगर निगम की मेयर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राम नरेश सिंह, जिला प्रभारी सुनील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी, नीरज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र कुमार, संजीव भगत, जिला महामंत्री रितेश रंजन एवं भैरव झा, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अनमोल भगत, कार्यक्रम संयोजक राजीव रंजन शाह तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा मंच पर मौजूद रहे।

अंग वस्त्र से अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, रिंकी देवी, पूजा सिंह राठौर, रंजना गुप्ता, सुगामनी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, मुकेश मानस, अभिषेक पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, कुमार अमर ज्योति, बिपिन कुशवाहा, शशि सोनी तथा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं प्रमुख लोगों को पाग-चादर से भी सम्मानित किया गया।

शीला पंडित के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा

विकसित भारत संकल्प सभा के बाद पटेल मैदान से शीला पंडित के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेवा चौक तक पहुंची, जहां विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत सेवा ज्योति स्थापित की गई।

पटेल मैदान के समीप “विकसित भारत संकल्प सेवा चौक” का नामकरण किया गया और वहां सेवा ज्योति स्थापित की गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे विकसित भारत के संकल्प तथा सेवा भावना से जोड़ते हुए कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प, विकसित भारत के लक्ष्य और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments