Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

प्रो. शिखा सिंह को मिली जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी



सहरसा। जनता दल (यू) शिक्षा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए प्रो. शिखा सिंह को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी की ओर से उन्हें शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रो. शिखा सिंह लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी रही हैं और जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिक्षा प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के बीच संवाद बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जिला स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

प्रो. शिखा सिंह के मनोनयन के बाद जदयू से जुड़े कार्यकर्ताओं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


Chandra Times News App:

सहरसा, कोशी और बिहार की ताजा खबरों के लिए Chandra Times News App डाउनलोड करें।

Post a Comment

0 Comments