Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सुपौल में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने NH-106 किया जाम



सुपौल, 07 अक्टूबर 2026।
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार देर रात एनएच-106 पर कटिन चौक के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हरिहरपट्टी गांव निवासी 52 वर्षीय ब्रह्मदेव राम के रूप में हुई है। बताया गया कि ब्रह्मदेव राम देर रात अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कटिन चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर के बाद ब्रह्मदेव राम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कटिन चौक के समीप एनएच-106 को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उचित कार्रवाई एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

पिपरा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल वाहन तथा उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments