Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, कीमतों में 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी



पटना।
बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी। सुधा काउ मिल्क सबसे ज्यादा 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। अब सुधा गोल्ड एक लीटर 72 रुपये, सुधा शक्ति 64 रुपये, काउ मिल्क 62 रुपये, टोंड 58 रुपये और डबल टोंड 54 रुपये में मिलेगा। कॉम्फेड के अनुसार पशु चारा, पैकेजिंग, ईंधन और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण कीमतों में संशोधन किया गया है। छह महीने के भीतर सुधा दूध के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments