Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

ELC प्रतियोगिता में कुमारी निधि ने बढ़ाया सहरसा का मान, टॉप-10 में चयनित होने पर SDM श्रेयांश तिवारी ने किया सम्मानित



सहरसा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ELC (Electoral Literacy Club) निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में सहरसा की छात्रा कुमारी निधि ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उनका चयन शीर्ष दस प्रतिभागियों में हुआ, जिसके बाद उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को +2 राजकीय उच्च विद्यालय, सहरसा (जिला स्कूल) में ELC निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।

इस प्रतियोगिता में कहरा, सहरसा निवासी एवं CTE सहरसा में M.Ed तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी निधि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष दस विद्यार्थियों में जगह बनाई।



इस उपलब्धि पर सहरसा के एसडीएम श्रेयांश तिवारी एवं कहरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसडीएम के हाथों सम्मानित होने पर कुमारी निधि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने बहनोई, शिक्षकों एवं परिवार के सदस्यों को दिया। वहीं, CTE सहरसा की प्राचार्या रश्मि कुमारी और लेक्चरर हितेष कुमार ने कुमारी निधि की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुमारी निधि की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और संस्थान में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Post a Comment

0 Comments