कहरा। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में शनिवार को बिरसा मुंडा जन जनजाति गौरव उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की उप प्राचार्या नीलम कुमारी, सभी शिक्षक और बच्चों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की। सभी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक बिरसा मुंडा को नमन किया।
1 से 15 नवंबर तक विद्यालय परिसर में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने निबंध लेखन, भाषण, नृत्य और कविता जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं बाल दिवस के मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नेहरू जी के बाल प्रेम और उनके योगदान पर आधारित कई प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एस.के. झा, गोपाल मिश्र, बालेंदु प्रसाद सिंह, एस.के. साह, अजय कुमार, नीरज कुमार, डॉ. अरविंद कुमार यादव, डॉ. प्रदीप कुमार चौधरी, पूनम कुमारी सहित सभी बच्चे और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां बच्चों की रचनात्मकता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय का वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखा।

0 Comments