सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। मनखाहा टोला, तमकुल्हा निवासी 55 वर्षीय उमेश मिस्त्री की उनके घर के सामने ही अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया है, जहाँ से पुलिस ने तीन कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि 12 मई 2024 को इसी उमेश मिस्त्री पर उनके पुत्र मनीष मिस्त्री और रविन्द्र यादव ने घरेलू विवाद में गोली चलाई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वे अभी तक जेल में ही बंद हैं। उस वक्त थाना कांड संख्या 76/2024 दर्ज किया गया था, जिसमें कई गंभीर धाराएँ लगाई गई थीं।
फिलहाल पुलिस इस नए हत्याकांड में परिवारिक विवाद, भूमि विवाद और अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य है।

0 Comments