Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : धबौली दक्षिण में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर कार्यक्रम, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित


खबर सहरसा से है, जहां पतरघट प्रखंड क्षेत्र के धबौली दक्षिणी पंचायत में भारत रत्न, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर धबौली दक्षिण भाजपा पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों, राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने की बात कही।

पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। गैस कनेक्शन पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभुकों ने केंद्र सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके जीवन में काफी सुविधा और बदलाव आया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सुशासन के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments