Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Khagaria News : एनएच-107 पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत



चौथम। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पर जयप्रभानगर के समीप सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर निवासी संतोष झा के 26 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलखुश कुमार खगड़िया से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जयप्रभानगर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उनकी बाइक सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments