सहरसा जंक्शन को शुक्रवार शाम नया स्टेशन अधीक्षक मिल गया। समस्तीपुर रेलवे मंडल के कार्मिक विभाग प्रशासन द्वारा रमेश कुमार को सहरसा जंक्शन का नया स्टेशन अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार शाम औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार संभालने के बाद रमेश कुमार ने कहा कि सहरसा जंक्शन को यात्री सुविधा के मामले में बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना उनकी मुख्य जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, ट्रेनों की समयबद्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इससे पहले रमेश कुमार बैजनाथपुर स्टेशन में स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वहां स्टेशन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके अनुभव से अब कोसी क्षेत्र के महत्वपूर्ण रेल जंक्शन सहरसा को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, सहरसा जंक्शन के प्रभार में रहे स्टेशन अधीक्षक सुभाष चंद्र झा को पुनः टीआई के पद पर वापस भेज दिया गया है। रमेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद सहरसा जंक्शन की व्यवस्था में सुधार को लेकर यात्रियों में सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।
0 Comments