Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News - सहरसा में श्रद्धांजलि: संतोष गुप्ता ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को किया नमन



सहरसा। बिहार की राजनीति के युग पुरुष, राष्ट्रवाद के प्रखर संवाहक और भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक आधार-स्तंभ, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती (5 जनवरी) के अवसर पर सहरसा भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने उन्हें नमन और पुष्पांजलि अर्पित की।

संतोष गुप्ता ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और सेवा का अद्भुत संगम रहा। छात्र राजनीति से लेकर सत्ता और संगठन के सर्वोच्च दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को ईमानदारी, स्पष्टता और निष्ठा के साथ निभाया।

उन्होंने बताया कि सुशील कुमार मोदी जी ने लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की गरिमा और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। राजनीति को उन्होंने सेवा का माध्यम माना, न कि सत्ता का साधन।

संतोष गुप्ता ने कहा कि बिहार को सुशासन की राह पर अग्रसर करने में उनका योगदान ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। उनके आदर्श और कार्य सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments