सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक रिक्शा चालक की 10 साल की बेटी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की मां की शिकायत पर गुरुवार की दोपहर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर किसी तरह गुजर-बसर करता है। बच्ची के पिता मधेपुरा में रिक्शा चलाते हैं, जबकि मां सहरसा शहर में रेलवे रैक प्वाइंट के पास मोहन नामक व्यक्ति के घर झाड़ू-पोछा का काम करती है। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर वह काम के सिलसिले में अपनी बेटी को साथ लेकर रेलवे रैक के पास पहुंची थी। उसी दौरान पास की झुग्गी में रहने वाला पप्पू मलिक नाम का युवक ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर आग ताप रहा था। आरोप है कि युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की मां का कहना है कि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने मामले को रफा-दफा करने और थाने नहीं जाने की सलाह दी। लोक-लाज और बदनामी के डर से वह उस समय पुलिस के पास नहीं जा सकी। काफी सोच-विचार और मानसिक तनाव के बाद गुरुवार की दोपहर पीड़िता की मां महिला थाना पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को शहर के पशुपालन कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बच्ची का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more.jpg)
0 Comments