पतरघट क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पुल पर यह कार्रवाई पतरघट पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि धबौली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत टेकनमा बस्ती में अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था। इस अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पर जल भरने पहुंचे थे।
.jpg)
जांच के दौरान धबौली दक्षिणी पंचायत के टेकनमा बस्ती वार्ड संख्या 11 निवासी प्रवीण कुमार (पिता – बालो यादव) को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
0 Comments