बिहार के सहरसा जिले में अखिल भारतीय भगैत भारत महासभा, कोशी अंचल के तत्वावधान में आयोजित 66वें वार्षिक महाधिवेशन के अंतर्गत बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन सह विष्णु यज्ञ का भव्य शुभारंभ रविवार से हो गया। यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च तक नगर निगम क्षेत्र के बटराहा वार्ड संख्या 36 स्थित श्री श्री 108 बजरंग बली मंदिर एवं मुशहरु बाबा समाधि प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
महासम्मेलन के दौरान 72 घंटे तक निरंतर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। देश-विदेश, विशेषकर भारत और नेपाल से पहुंचे संत-महात्माओं, विद्वानों एवं भगैत मंडलियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया है। पहले दिन रविवार को निकाली गई कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें करीब 700 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर मारूफगंज रोड, लहटन चौधरी कॉलेज, पीएनबी गली, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी और दहलान चौक होते हुए शंकर चौक मंदिर पहुंची। वहां पोखर से जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर प्रसाद वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि इस महासम्मेलन की शुरुआत 27 फरवरी को धर्म यज्ञ ध्वजा स्थापना के साथ ही हो चुकी थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक संवाद को बढ़ावा देना, लोक कल्याण की भावना को सशक्त करना और समाज में समरसता स्थापित करना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर यातायात, आवास, पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यापक व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा और प्रबंधन के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष विमल किशोर उर्फ बम यादव, कृष्णदेव यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिंकू सिन्हा, रामनंदन कुमार, मो. जब्बार, उपाध्यक्ष रमेश कुमार रमन, अरुण यादव, रामसागर शर्मा, बीरेंद्र पोद्दार, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, रामविलास, खिड़कन यादव, सूचना पदाधिकारी नरेश कुमार, बालेश्वर यादव, सचिव कमल यादव, शिवकांत शर्मा, बिन्देश्वरी यादव और विद्यानंद यादव सहित समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
इसके अलावा अखिल भारतीय भगैत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूनुलाल यादव, राष्ट्रीय सभापति अशोक मानव यादव, योगेन्द्र पंजीयार, कमल पंजियार, जीवछ पंजियार, बलराम यादव, लक्ष्मी यादव, चंदेश्वरी यादव, कीर्तन यादव, रामबिलास यादव, पौने लाल यादव, सुरेंद्र यादव, जलेश्वर पंजीयार, महादेव यादव और शिव कुमार यादव समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है।
.png)
.png)
0 Comments