सहरसा: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.86 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहरा वार्ड नंबर-05 निवासी त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह, पिता स्व. गणेश साह, निवासी बिहरा वार्ड नंबर-05, जिला सहरसा के रूप में हुई है।
इस मामले में बिहरा थाना कांड संख्या 138/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8(c)/20(a) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, एएसआई राजू कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
.jpg)
0 Comments