सहरसा/रिपोर्ट: परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को तारा स्थान मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती, सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महासभा के प्रदेश महासचिव अंशु झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे से होगी। भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें सारेगामापा फेम जय झा, भजन गायिका दीक्षा झा, सुचित्रा मिश्रा, भजन सम्राट सोहन ठाकुर और अखिलेश झा ‘मिट्ठू’ शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
.jpg)
0 Comments