Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : अनंत रौशन झा ‘आजाद’ को मिला कोशी गौरव सम्मान-2026, समाजसेवा और उद्यमिता में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान



कटिहार में समाजसेवा और उद्यमिता के क्षेत्र में सक्रिय युवा अनंत रौशन झा ‘आजाद’ को इस वर्ष ‘कोशी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सर्वोदय समाज, कटिहार द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें कटिहार सदर के पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया।

समारोह के दौरान पूर्व विधायक ने अनंत रौशन झा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे जागरूक और समर्पित युवाओं की आवश्यकता है, जो न केवल उद्यमिता में आगे बढ़ें बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समान रूप से निभाएं। उन्होंने कहा कि अनंत रौशन जैसे युवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनंत रौशन झा ‘आजाद’ ने सर्वोदय समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और इससे उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने आगे भी समाजसेवा और उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments