Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण महासभा की बैठक, 20 अप्रैल को भव्य आयोजन का निर्णय



सहरसा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को देव पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने की, जबकि मधुकांत झा, संजय मिश्रा एवं मुरादपुर के मुखिया राहुल झा ने संयोजन किया। बैठक में आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष जन्मोत्सव का आयोजन परशुराम चौक, बनगांव में किया जाएगा। कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने जानकारी दी कि शहर में ओवरब्रिज निर्माण के कारण कई सड़कों पर आवागमन बाधित है, जिसे ध्यान में रखते हुए सर्व समाज की सहमति से आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी रोहित झा, पूर्व मुखिया दीप नारायण ठाकुर, सचिव सुमन समाज, गोपाल झा, पारस कुमार झा, महेश झा, अमित कुमार उर्फ बाबू झा, मनी राज, बिट्टू झा, अनंत झा रौशन, राणा झा, शशांक शेखर, वीर झा, राहुल झा, टिंकू मैथिल, अंशु मिश्रा, अनमन झा, कौशल ठाकुर, सुर्यानंद, प्रशांत, शंकर चौधरी, कुंदन जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments