बनगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से कुल 2800 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। बरामद नोटों में 500 रुपये के 5 नोट के अलावा 200 और 100 रुपये के नकली नोट भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि नकली नोटों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more
0 Comments