Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से 38 वर्षीय महिला की मौत


सहरसा के सलखुआ में दर्दनाक सड़क हादसा—अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से 38 वर्षीय महिला की मौके पर मौत। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अज्ञात बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान सलखुआ थाना अंतर्गत कोपरिया पंचायत के हनसारी वार्ड नंबर 6 निवासी भूपेंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। सोनी देवी दो बच्चों की मां थीं, जिनमें एक 10 साल की बेटी और एक 9 साल का बेटा शामिल है। उनके पति मध्य प्रदेश के उज्जैन में मजदूरी करते हैं। मृतका के भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को सोनी देवी अपनी मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं। घास का गट्ठर लेकर घर लौटते समय सलखुआ थाना क्षेत्र के हथड़ा मोर के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जाता, उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सलखुआ थाने को दी गई। सलखुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 



Post a Comment

0 Comments