सोनवर्षा राज, सहरसा : कशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही नहर के समीप नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक की डिक्की से 6 लीटर देसी चुड़ाई शराब बरामद की।
गिरफ्तार युवकों की पहचान खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी टुनटुन मिस्त्री (पिता– लच्छी मिस्त्री) तथा नीतीश कुमार (पिता– मोहन शर्मा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब को मोटरसाइकिल की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0 Comments