सोनवर्षा राज (सहरसा): सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काशनगर थाना पुलिस ने छिनतई के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अगरजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहपुर गांव निवासी अगरजीत कुमार (पिता: स्वर्गीय डोमी यादव) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को हुई घटना में आरोपी ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक राहगीर को निशाना बनाया था। तीनों ने मिलकर करीब ₹50,000 नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही काशनगर थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 Comments