सहरसा: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा द्वारा कार्यपालक सहायक आशीष कुमार खां को वित्तीय वर्ष 2025-2026 में राजस्व एवं बिलिंग कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विभागीय अधिकारियों ने आशीष कुमार खां के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और मेहनत से राजस्व संग्रह एवं बिलिंग व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों के प्रयासों से विभाग की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
0 Comments