Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

SAHARSA : मनरेगा के सहयोग से हर प्रखंड में खुलेगा जीविका हाट, बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मनरेगा सहयोग से सहरसा में खुलेगा ‘जीविका हाट’, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

सहरसा। जिला प्रशासन ने मनरेगा के सहयोग से जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जीविका हाट’ निर्माण की योजना बनाई है। इसके तहत प्रथम चरण में जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक जीविका हाट स्थापित किया जाएगा, जहां महिलाओं द्वारा आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के साथ-साथ जीविका समूहों द्वारा तैयार उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।

इस पहल से एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दैनिक जरूरत की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। पहले चरण में जिले के सभी दस प्रखंडों में हाट शुरू किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में इनका विस्तार किया जाएगा।

ग्रामीण इलाकों में पहले से संचालित हाटों में निर्धारित तिथियों पर भारी भीड़ रहती है, लेकिन जीविका हाट महिलाओं द्वारा संचालित होगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को खरीदारी में अधिक सुविधा मिलेगी। यहां फल, सब्जी, मांस, मछली समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीद-बिक्री की व्यवस्था होगी।

साथ ही, महिलाओं की अधिक भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए जाएंगे। इन हाटों में जीविका दीदियां अपने द्वारा उत्पादित फल, सब्जी, मशरूम, कपड़े और अन्य सामग्री बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments