Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

SAHARSA : खजुराहा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए जय-जय राम प्रसाद ने भरा नामांकन, चुनावी सरगर्मी तेज



सहरसा: जिले के सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। देहद, खजुराहा एवं बरैठ पैक्स के चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का दौर जारी है। इसी क्रम में देहद पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए समरजीत कुमार सिंह ने अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बुधवार को समरजीत कुमार सिंह गाजे-बाजे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सोनवर्षा प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया और जीत का दावा भी किया।

नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म नजर आया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बताया जा रहा है कि देहद पैक्स चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसमें कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, समरजीत कुमार सिंह के नामांकन के बाद चुनावी समीकरण और भी रोचक हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments