Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

SAHARSA : केंद्रीय विद्यालय सहरसा में साइबर जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

सहरसा। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर थाना सहरसा द्वारा केंद्रीय विद्यालय, सहरसा में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, पासवर्ड सुरक्षा और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी सावधानियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से कैसे सतर्क रहें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत कैसे दर्ज कराएं।

साइबर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में कार्यशाला, चौपाल, वर्कशॉप, वेबीनार, सेमिनार और मीडिया के माध्यम से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रशिक्षित करना है।

अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में साइबर सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है, ऐसे में बच्चों को शुरू से ही इसके प्रति सजग करना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के ऑनलाइन अपराध का शिकार न बनें।





Post a Comment

0 Comments