Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa Live Update : सहरसा में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन


सहरसा में छात्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी शहर की निगरानी

सहरसा: NEET परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े संभावित छात्र प्रदर्शन को देखते हुए सहरसा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और आम लोगों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।

सहरसा पुलिस द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या, असंतोष या शिकायत को संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से रखा जाए। किसी भी परिस्थिति में अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने, सड़क जाम करने, तोड़फोड़, आगजनी या सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक पूरे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रोन सर्विलांस और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही शहर में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव या अफवाहों से दूर रखें। पुलिस का कहना है कि छात्रों का भविष्य और उनकी शिक्षा सर्वोपरि है तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments