Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Bihar News : अररिया में बच्ची को मिला नया परिवार, पश्चिम बंगाल के दंपती ने लिया गोद

अररिया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने अररिया स्थित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण (Specialized Adoption Resource Agency) में रह रही एक बच्ची को दत्तक ग्रहण की निर्धारित प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल के एक दंपती को सौंपा।

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को नए परिवार के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर दंपती ने जिला प्रशासन और विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास और उन्हें बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे बच्चों को परिवार का स्नेह और देखभाल मिलने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की राह भी सुनिश्चित होती है।

प्रशासन का उद्देश्य दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया को नियमानुसार पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से पूरा करते हुए जरूरतमंद बच्चों को बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments