Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : गुरु पूर्णिमा पर ‘स्वरांजलि’ में सजा भव्य सांस्कृतिक उत्सव, जय झा की प्रस्तुति ने मोहा मन



सहरसा। नया बाजार स्थित ‘स्वरांजलि’ संस्थान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. डॉ. गौतम सिंह एवं प्रो. भारती सिंह के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ गुरु पूजन से हुई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इंडियन आइडल फेम जय झा की गायकी ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। उनके साथ श्रेया झा और पीहू की मधुर प्रस्तुतियों को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।

वहीं, मिष्टी के मनमोहक नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावक, संगीत प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण का संदेश देता नजर आया।

‘स्वरांजलि’ में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में संगीत, नृत्य और बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु पूर्णिमा को यादगार बनाया गया।

Post a Comment

0 Comments