Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में रौनियार वैश्य महासभा का भव्य महासम्मेलन, उमड़ी भारी भीड़; एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर


सहरसा। सहरसा की धरती पर रविवार, 9 अगस्त को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का जिला स्तरीय महासम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। पूजा रिसॉर्ट में आयोजित इस महासम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग, वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। सम्मेलन स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और देखते ही देखते कार्यक्रम में भारी भीड़ जुट गई।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। महासम्मेलन में राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रमंडल और जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरवन प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री विशाल आनंद, राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता, पूर्व डीजीपी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुन्ना गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद आजाद, पूर्व विधायक सीतामढ़ी नगीना देवी, विधायक संजय कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कामेश्वर गुप्ता, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक आजाद, महिला जिला अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता, कोशी प्रमंडलीय अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



एकता और संगठन को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत

महासम्मेलन में समाज की एकता, संगठन, सामाजिक विकास, शिक्षा, युवा शक्ति और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुट होकर काम करना जरूरी है।

युवा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने युवाओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता और संगठन में है। युवाओं को आगे आकर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभानी चाहिए और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

वहीं कोशी प्रमंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

राजनीतिक भागीदारी और अधिकार की आवाज उठाने पर जोर

महासम्मेलन के दौरान समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरवन प्रसाद गुप्ता ने चंद्रा टाइम्स से बातचीत में कहा कि संगठन की ओर से देशभर में लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं और समाज के लोगों को एकजुट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज अब जागरूक हो चुका है और अपनी संख्या के आधार पर हक, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी की मांग को मजबूती से उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।




गांधी मैदान में बड़े सम्मेलन की तैयारी

राष्ट्रीय महामंत्री विशाल आनंद ने चंद्रा टाइम्स से बातचीत में कहा कि आने वाले समय में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को साथ लेकर समाज को जागरूक करने का अभियान और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज की आवाज सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने के लिए गांव, प्रखंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे पटना के गांधी मैदान में बड़े सम्मेलन का आयोजन करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं और युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी

सम्मेलन में महिला मंडल और युवा कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिला मंडल से किरण गुप्ता, संगीता गुप्ता, काजल रंजन, पार्वती गुप्ता, अंजली गुप्ता, पूनम गुप्ता, डौली गुप्ता, रीना गुप्ता, अमृता गुप्ता, अन्नू देवी, पूजा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, कृष्ण श्रुति, निर्मला गुप्ता, वंदना गुप्ता और रेणु गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

आयोजन को सफल बनाने में स्वागत समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सम्मेलन में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सम्मेलन के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन का संदेश स्पष्ट रहा—“एकता हमारी शक्ति है, संगठन हमारी पहचान है और समाज हमारा परिवार है।”

Post a Comment

0 Comments