Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Video : सुपौल में बड़ा हादसा! कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 5 की मौत | Supaul Accident News



सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास NH-327E पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।

हादसे में पहले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने NH-327E को जाम कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में दो घायलों की मौत की खबर के बाद परिजनों ने हंगामा किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।

वीडियो में जानिए सुपौल सड़क हादसे की पूरी कहानी, मृतकों की संख्या, घायलों की स्थिति और हादसे के बाद क्या हुआ।

वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment में अपनी राय बताएं और Chandra Times को Subscribe जरूर करें।



Post a Comment

0 Comments