सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात गश्ती के दौरान एक आरोपी को कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई गोलमा बासा टोला मुख्य मार्ग पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलमा पश्चिमी बासा टोला निवासी सुमीत मुखिया उर्फ बहिरा के रूप में हुई है।
पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुअनि निधि गुप्ता और पीटीसी धर्मवीर चौधरी पुलिस बल के साथ गोलमा मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार और कारतूस जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पतरघट और सौरबाजार थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन-चार मामलों में आरोपी रहा है।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0 Comments