Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सलखुआ, सहरसा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे अधिकारी, लिया जायजा - Chandra Times



सलखुआ, सहरसा। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने सलखुआ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वरीय उप समाहर्ता सिमरन कुमारी, सलखुआ बीडीओ वीरेंद्र कुमार और सीओ रवि कुमार ने कबीरपुर बाढ़ स्थल तथा अलानी बाढ़ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनसे बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं तथा तत्काल जरूरतों की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों की स्थिति को समझने के साथ-साथ बाढ़ से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।



इसके बाद अधिकारियों ने अलानी स्थित बाढ़ आश्रय स्थल का जायजा लिया। यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई और आश्रय स्थल पर रह रहे अथवा पहुंचने वाले प्रभावित परिवारों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई।

अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजस्व कर्मचारी रवि कुमार और लालू कुमार सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ललन कुमार जायसवाल मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम के निरीक्षण से बाढ़ प्रभावित इलाकों की जमीनी स्थिति और लोगों की समस्याओं को समझने में मदद मिली।

Post a Comment

0 Comments