Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Madhepura News : मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, पंचायत भवन से SH-58 तक दौड़ाकर बरसाईं गोलियां

मधेपुरा। पुरैनी प्रखंड की नरदह पंचायत में सोमवार शाम एक कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्की मेहता के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 6:30 बजे नयाटोला स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर से एसएच-58 मुख्य सड़क तक हुई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विक्की मेहता बाइक से वहां पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। बताया गया है कि हमलावरों ने उसे पंचायत सरकार भवन परिसर से मुख्य सड़क की ओर दौड़ाकर गोलियां मारीं। उसके शरीर में कमर से सिर तक करीब 10 गोलियां लगने की बात सामने आई है।

 

विक्की मेहता का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट समेत कुल 11 मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सहित सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

मृतक के पिता चानो मेहता नरदह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं, जबकि उसकी बड़ी भाभी रीता कुमारी पंचायत की मुखिया हैं।

फिलहाल हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार बताए जा रहे हैं।





Post a Comment

0 Comments