Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : डॉ. शिवनंदन प्रसाद गुप्ता के निधन पर शोक, लोगों ने जताई संवेदना


सहरसा/मधेपुरा। पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं सहरसा शहर के बटराहा निवासी विशाल कुमार बिट्टू के पिता डॉ. शिवनंदन प्रसाद गुप्ता का 10 सितंबर 2026, गुरुवार को पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और सामाजिक लोगों में शोक की लहर है।

डॉ. शिवनंदन प्रसाद गुप्ता के निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, शशि सोनी, वैश्य समाज के अध्यक्ष मोहन साह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक यादव, संतोष भगत, मुकेश यादव, मो. जब्बार आलम, डॉ. मनोज कुमार, चंदन कुमार, कुमार आशीष, चीकू दहलान, रखवाला ठाकुर, मुन्ना यादव, कुशाग्र कुमार, गब्बर, विनोद राय, विनोद यादव, प्रशांत सिंह, अजीत यादव, संतोष यादव सहित कई लोग शामिल रहे।

सभी ने डॉ. शिवनंदन प्रसाद गुप्ता के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments