Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

अररिया (Araria): दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब लूटने के मामले में चार गिरफ्तार



अररिया। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त शराब लदे ट्रक से शराब की बोतलें लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना खरहट पंचायत के गीतवास टोल टैक्स के समीप हुई थी, जहां ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान कुछ लोगों पर ट्रक से शराब की बोतलें लूटने का आरोप है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरहट निवासी रूपेश विश्वास, सुबोध विश्वास, रोहित कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है।

रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments