अविनाश खान ‘बौआ’ के मनोनयन की जानकारी सामने आने के बाद जद(यू) कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अविनाश खान ‘बौआ’ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अविनाश खां ‘बौआ’ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहनc पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

0 Comments