Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा में आज होगा ब्राह्मण एकजुटता को लेकर ‘संकल्प सम्मेलन’, समाज के विकास पर होगी चर्चा

सहरसा (Saharsa)। ब्राह्मण महासभा के बैनर तले लोकमंच के तत्वावधान में रविवार, 4 अक्टूबर को सहरसा में ‘संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक विकास को लेकर लोगों को एक मंच पर लाना बताया गया है।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन की थीम “समाज के लिए, समाज के साथ, समाज का मंच, समाज का विकास” रखी गई है। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, मान-सम्मान और सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य चाणक्य, बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं, मैथिल कोकिल विद्यापति और पंडित मदन मोहन मालवीय जैसे महापुरुषों के विचारों और योगदान को भी स्मरण किया जाएगा।



संकल्प सम्मेलन (Sankalp Sammelan) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से देव रिसॉर्ट, सहरसा (Dev Resort, Saharsa) में किया जा रहा है। आयोजकों ने समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की अपील की है।

सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच भी चर्चा है। आयोजकों का कहना है कि समाज की समस्याओं के समाधान और भविष्य की दिशा तय करने के लिए आपसी संवाद तथा एकजुटता जरूरी है।

चंद्रा टाइम्स APP डाउनलोड करें और सहरसा समेत बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर से जुड़े रहें।

Post a Comment

0 Comments