सहरसा। जिला बाल संरक्षण इकाई, सहरसा द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित एक बालक को सोमवार को जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में अमेरिकी दंपति ने विधिवत गोद लिया।
बालक को अमेरिकी दंपति ऑस्टिन डगलस जेम्स और जूलियन ग्रेस जेम्स को दत्तक ग्रहण के लिए सौंपा गया। इस दौरान दत्तक ग्रहण से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया एवं औपचारिकताएं पूरी की गईं।
जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई इस प्रक्रिया के बाद बालक को नए परिवार का स्नेह और संरक्षण प्राप्त होगा। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रही। अधिकारियों ने दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया को बालक के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराया।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बालक के नए परिवार के साथ सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की कामना की गई।
0 Comments