Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

नवरात्र से पहले युवा समाजसेवी रौशन माधव की अनूठी पहल, श्रद्धालुओं के बीच किया दुर्गा सप्तशती पुस्तक का वितरण


नवरात्र की तैयारियों के बीच युवा समाजसेवी रौशन माधव ने धार्मिक आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। जहां लोग नवरात्र को लेकर बाजारों में खरीदारी में व्यस्त हैं, वहीं रौशन माधव मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं के बीच मां दुर्गा की पवित्र पुस्तक ‘श्री दुर्गा सप्तशती’ का वितरण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमित रूप से पुस्तक का पाठ करने और मां भगवती की आराधना करने की अपील की।

रौशन माधव ने कहा कि मां दुर्गा की स्तुति और आराधना से मन को शांति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मां भगवती की कृपा से लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।

उन्होंने बताया कि दर्जनों श्रद्धालुओं के बीच श्री दुर्गा सप्तशती पुस्तक का वितरण कर उन्हें बेहद आत्मिक संतुष्टि मिली है। इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने मां भगवती से सभी के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।

गौरतलब है कि रौशन माधव पिछले कई वर्षों से दिव्यांगों, जरूरतमंदों और वंचित लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। धार्मिक पुस्तक वितरण की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास है, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश भी देती है।

Post a Comment

0 Comments