Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा में 11 से 17 अक्टूबर तक होगा सप्त दिवसीय ध्यान साधना शिविर व सत्संग, संत-महात्माओं के प्रवचन का मिलेगा लाभ


सहरसा।
नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री संतमत सत्संग मंदिर, महर्षि मेंही नगर, गांधी पथ (Gandhi Path, Saharsa) में 11 से 17 अक्टूबर तक सप्त दिवसीय ध्यान साधना शिविर एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार से शनिवार तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग सत्रों में ध्यानाभ्यास, भजन-कीर्तन, स्तुति-प्रार्थना, ग्रंथ-पाठ, संत-महात्माओं के प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। ध्यानाभ्यास का कार्यक्रम ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 3 से 4 बजे, सुबह 5 से 6 बजे, पूर्वाह्न 10 से 11 बजे, दोपहर 2 से 3 बजे तथा शाम 6:30 से 7:30 बजे तक चलेगा।

वहीं सत्संग का आयोजन सुबह 6 बजे, दोपहर 3 बजे तथा शाम 7:30 बजे से किया जाएगा। इन सत्रों में श्रद्धालुओं को भजन-कीर्तन, स्तुति-प्रार्थना, ग्रंथ-पाठ के साथ संत-महात्माओं के प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में आरती भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन में पूज्यपाद स्वामी नवलकिशोर जी महाराज, स्वामी सुरेशानंद बाबा, संजय बाबा सहित अन्य संत-महात्माओं के दर्शन, सत्संग एवं प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।

स्वामी महेशनंद जी महाराज ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस ध्यान साधना एवं सत्संग कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में ध्यान, साधना और सत्संग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने सभी धर्मावलंबियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर संत-महात्माओं के दर्शन, सत्संग एवं प्रवचन का लाभ उठाने की अपील की।

सप्त दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन संतमत सत्संग मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments