सहरसा में नाट्योत्सव का रंगारंग समापन, छह जिलों के कलाकारों ने बांधा समां
सहरसा जिला परिषद परिसर स्थित आर्यावर्त वैली पाठशाला में आयोजित तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्यस्तरीय नाट्योत्सव 2026 का रविवार को समापन हुआ। भागलपुर, मधुबनी, सहरसा, छपरा, पटना और कटिहार की इप्टा टीमों ने नाटक, गीत, संगीत और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
अंतिम दिन सहरसा के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनकी प्रस्तुति ने समापन समारोह में खास रंग भर दिया। पटना इप्टा की ‘सद्गति’ और कटिहार इप्टा की ‘सुन्दर’ प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
आयोजन में बिहार इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम सिंह, अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, कार्यवाहक महासचिव फिरोज अशरफ खान, सचिव एवं नाट्योत्सव संयोजक राजन कुमार, सहरसा इप्टा के सचिव रमेश कुमार पासवान और अध्यक्ष विनय कशोधन सहित कई लोग शामिल रहे।
0 Comments