Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa news - सियाराम चौक से महर्षि मेही आश्रम मार्ग पर गंदे पानी और गड्ढों से लोग परेशान, रोज़ हादसे। मांग—निकासी और सड़क की तुरंत मरम्मत।


सहरसा नगर निगम के वार्ड 5 में सड़क बदहाल, गंदे पानी और गड्ढों से हादसों का खतरा

सहरसा। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 5 में सियाराम चौक से महर्षि मेही आश्रम मार्ग जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति बदहाल है। सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है और जगह-जगह बने गड्ढों में पानी जमा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंदे पानी और गड्ढों के कारण रोजाना करीब 2 से 4 बाइक हादसे का शिकार हो रही हैं। वहीं, ई-रिक्शा भी यहां दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाले के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments