सहरसा: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैजनाथपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 190 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के ईटहरा वार्ड नंबर-05 निवासी श्रीकांत कुमार, पिता रवि साह और राहुल कुमार, पिता रामविलास साह के रूप में हुई है।
बैजनाथपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी 11 नवंबर 2026 को जारी की गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments