सहरसा: सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र की चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित श्रवण टोला वार्ड नंबर-2 में बुधवार को पशुओं के लिए चारा लाने बहियार गई एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। पीड़िता की पहचान अमन कुमार की पत्नी स्मृति देवी के रूप में हुई है। सांप के डंसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सौरबाजार लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पैक्स अध्यक्ष रामशंकर कुमार भी अस्पताल पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

0 Comments