Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा में बुधवार को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया भाई दूज का पर्व - Chandra Times



सहरसा। जिलेभर में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हमेशा साथ निभाने का संकल्प लिया।

पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाई दूज की परंपराओं का निर्वहन किया। मिठाइयों और पकवानों के साथ परिवारों में खुशियां बांटी गईं। कई घरों में भाई-बहनों के मिलन से त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और पारिवारिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। सहरसा में भी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी क्रम में सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत कांप पूर्वी पंचायत निवासी डेविड यादव ने भी अपनी बहन के साथ भाई दूज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। उन्होंने इस खास मौके की खूबसूरत तस्वीर चंद्रा टाइम्स (Chandra Times) के साथ साझा की।

Post a Comment

0 Comments