इस दौरान बड़ी संख्या में छठ व्रती एवं श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। पारंपरिक छठ गीतों के बीच व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
घाटों पर दीपों की कतार, पूजा सामग्री से सजे सूप और दउरा तथा श्रद्धालुओं की भीड़ ने खजुराहा पंचायत में छठ महापर्व की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। पूरा इलाका छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा।
खजुराहा पंचायत में छठ का यह दृश्य लोक आस्था, सामाजिक एकता और ग्रामीण परंपराओं की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।

0 Comments