Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Madhepura News : ग्वालपाड़ा में 21 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पल्सर बाइक जब्त



ग्वालपाड़ा (मधेपुरा):
ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 21 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की पल्सर बाइक (BR 43 T 5899) भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू कुमार के रूप में हुई है। वह उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के करौती बाजार वार्ड संख्या 11 का रहने वाला है। मामले में एसआई रंजन कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार की अहले सुबह पुलिस गश्ती के लिए निकली थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर पल्सर बाइक से महुआ शराब की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने श्याम वार्ड संख्या 13 में इजमाइल घाट जाने वाली सड़क के समीप नहर पर वाहन जांच शुरू कर दी।

इसी बीच इजमाइल घाट टोला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पल्सर बाइक को पुलिस ने देखा। पुलिस बलों की घेराबंदी देखकर बाइक सवार ने वाहन घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

बाइक की तलाशी लेने पर सीट पर बंधे प्लास्टिक के बोरे से पॉलीथिन की थैलियों में रखी कुल 21 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लंबे समय से महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments