सहरसा के सतपोखर इलाके में बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। अपर समाहर्ता निशांत कुमार और सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ियों एवं कटघरों को हटाया गया। छठ महापर्व को देखते हुए सातों पोखरों के आसपास अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। प्रशासन ने दोबारा कब्जा करने वालों पर FIR और गिरफ्तारी की चेतावनी दी है।

0 Comments